चकिया Eo ने चेताया, नहीं तो होगा कार्रवाई, समय से जमा करें, भीषण ठंड को देखते हुए शाम को नगर में घूमकर देखा
गृहकर, जलकर व जलमूल्य नहीं जमा किया तो होगी कार्यवाही- अधिशासी अधिकारी
चकिया, चंदौली। शनिवार को आदर्श नगर पंचायत चकिया के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत चकिया के अन्तर्गत आने वाले गृहकर, जलकर व जलमूल्य के बकायेदारों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। नगर पंचायत चकिया में विगत कई वर्षों का गृहकर व जलमूल्य कर बकाया है।





