चकिया इंस्पेक्टर को मिली बड़ी सफलता, यहां स्थित हनुमान मंदिर के पास से 2 को धरदबोचा…….. बनारस के घाटों पर बेचते थे, मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल भी किया बरामद, 2 लाख का अवैध
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान 10 किलो 473 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चकिया (चंदौली ) लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अपराध में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चकिया पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान जलेबिया मोड़ भगवान हनुमान जी के स्थान के पास से 10 किलो 473 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार/बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना चकिया पर मु.अ.सं. 175/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 3 अक्टूबर को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिग व वांछित अभियुक्तो की तलाश व जुर्म जरायम की रोकथाम हेतु जलेबिया मोड़ पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन कर रहे थे कि बिहार से नौगढ़ के रास्ते जलेबिया मोड़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना नं0 UP19S4541 जिस पर 02 व्यक्ति बैठे थे आते हुए दिखाई दिये जिन्हे टार्च की रोशनी मे रुकने का इशारा करते हुए रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी की गति तेज कर भागने का प्रयास किया गया।






