हुआ जबरदस्त धमाका, 7 लोगों की हुई मौत; बचाव और राहत कार्य जारी……
कोलकाता, नई दिल्ली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में आज जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। धमाके की वजह का अब तक पता नहीं चला है। बचाव और राहत का कार्य जारी है।
पुलिस ने जानकारी दी कि गांव में एक प्राइवेट कोयल खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा हो गया। शुरुआत में धमाके के बाद खदान ढह गई। इसके चलते यह हादसा ज्यादा खतरनाक हो गया है। कई मजदूरों के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए हैं






