नोएडा में आयोजित सेमिनार में जनपद के इन 3 विद्यालयों के शिक्षक हुए सम्मानित……2 महिला शिक्षिका सहित अध्यापक सचिन सिंह सतत योगदान के लिए,, प्रदेश भर के 302 शिक्षक रहे मौजूद, पद्मश्री, राज्यमंत्री व पूर्व सांसद के हाथों मिला सम्मान , बधाईयों का लगा तांता
चंदौली। शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न शैक्षिक प्रक्रियाओं को विद्यालय स्तर पर स्थापित करने वाले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 13 डायट प्रवक्ताओं और 302 शिक्षकों को नोएडा के जिंजर होटल में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में चंदौली जिले के कुल 3 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
जिसमें शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एडुलीडर्स टीम चन्दौली के प्रमुख सचिन कुमार सिंह , नियमताबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय चादीतरा के सहायिका निशा सिंह , सदर ब्लॉक के फूटिया की शिक्षिका चिपु गुप्ता को शिक्षा जगत में सतत योगदान के लिए बतौर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी व राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा राज्य स्तरीय एडुलीडर्स कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित किया गया।








