चंदौली में हुआ बड़ा घटना, अचानक गिरा, 4 लोगों की हुई मौत, जिसमें दो सगी बहनों भी आई चपेट में……. परिजनों में मचा कोहराम, DM ने कहा हमारी टीम मृतक के परिजनों के सम्पर्क में हैं
आकाशीय बिजली की कहर से 2 सगी बहनों सहित 4 की हुई मौत
परिजनों ने मचा कोहराम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई
चंदौली। नौगढ़ तहसील के चकरघट्टा थाना अंतर्गत बरवाडीह , सोनवार व देवदत्तपुर में मंगलवार की दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट लिया। देखते ही देखते आकाशीय बिजली चमकने लगे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। धान की रोपाई करते वक्त अचानक आकाशीय बिजली गिरा। सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, थाने की पुलिस पहुंचे गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।






