चंदौली खबर……एडीओ पंचायत ने पत्रकार से किया दुर्व्यवहार, धरने पर बैठे पत्रकार …….दो दिन का लिया समय, DPRO ने दिया आश्वासन
डीपीआरओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
शहाबगंज , चंदौली।
सोमवार को विकासखंड के इलिया क्षेत्र के एक दैनिक अखबार के पत्रकार के साथ एडीओ पंचायत द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में पत्रकारों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। विकासखंड कार्यालय के बाहर धरना देते हुए पत्रकारों ने एक स्वर से एडीओ पंचायत के स्थानांतरण की मांग की। धरना की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीपीआरओ नीरज सिंहा को पत्रकारों ने मांग पत्र सौंपा। जिस पर डीपीआरओ ने दो कार्य दिवस के अंदर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण अन्यत्र कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर पत्रकारों ने धरना समाप्त किया।
बता दें कि इलिया क्षेत्र के पत्रकार लोकेश पांडेय ने बीते दिनों शहाबगंज ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत द्वारा मजिस्ट्रेट लिखी हुई गाड़ी का इस्तेमाल करने से संबंधित खबर को अपने अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर खबर को संज्ञान में लेकर एआरटीओ प्रशासन (परिवहन विभाग)ने मामले में खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद तिलमिलाए एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकार से अपशब्दों में बात करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।





