यूपीएससी के तैयारी करने वाले 3 छात्रों के मौत के मामले……..बेसमेंट मालिक समेत पांच और लोग गिरफ्तार; तीन छात्रों की मौत मामले में अब तक सात गिरफ्तारी
नई दिल्ली, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
मध्य जिला के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया था, इसके अलावा बेसमेंट का मालिक भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।




