इस जिले से कुल 9 सांसद पहुंचें संसद……पूर्व मुख्यमंत्री, पत्नी सहित 9 सांसद बुलंद करेंगे आवाज.. ये नाम हैं शामिल, आपको आश्चर्य होगा
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
उत्तर प्रदेश का इटावा जिला इन दिनों खूब चर्चा में है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस जिले ने देश को सात सांसद दिए हैं, जबकि दो राज्यसभा सांसद और जोड़ दिए जाएं तो कुल संख्या नौ पहुंच जाती है। यह शायद देश का एकमात्र ऐसा जिला है, जिसके नौ मूल निवासी संसद में बैठेंगे।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों के चुनाव में सभी राजनीतिक विश्लेषकों को स्तब्ध कर दिया है। इंडी गठबंधन ने आम चुनाव में कमाल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में 80 में से 43 सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं भाजपा की अगुवाई में एनडीए गठबंधन को सिर्फ 37 सीटें ही मिल सकी। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमें पांच सदस्य यादव परिवार के हैं





