घंटेभर बाद सिपाही पति ने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर गोली मारकर की उठाया खौफनाक कदम, पहले पत्नी ने दी जान…..मचा कोहराम
चित्रकूट, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
चित्रकूट के रैपुरा थाने के देवकली में सिपाही ने सरकारी रायफल से ग्राम प्रधान के दरवाजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के एक घंटे पहले ही सिपाही की पत्नी ने घर में आत्महत्या की थी। जिसके बाद बदहवास सिपाही परिजनों से चुनाव ड्यूटी में जाने की बात कह कर घर से सरकारी रायफल लेकर निकला था।

रास्ते में घर से कुछ दूरी पर ठोड़ी में रायफल सटाकर फायर कर लिया। परिजनों के अनुसार, बिजनौर से प्रथम चरण के चुनाव की ड्यूटी करने के बाद बीती 21 अप्रैल को सिपाही अपने गांव देवकली आया था।
आधी रात को हुई इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ए के सिंह ने कहा कि आगे की कार्रवाई फील्ड यूनिट की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





