Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया सर्किल में यहां बताशा बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार हुए घायल……

132
सोनभद्र लोकसभा से एनडीए गठबंधन अपना दल से प्रत्याशी के रुप में सांसद पकौड़ी लाल कोल या उनके पुत्र ब्लाक प्रमुख जग प्रकाश कोल को प्रत्याशी के रुप में देखना चाहते हैं.

शहाबगंज, चंदौली। कस्बा में दो दुकानदारों के बीच बताशा बेचने को लेकर हुए विवाद के दौरान चले लाठी.डंडे से चार लोग घायल हो गए। घायलों का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। वही दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर थाने पर दिया।

कस्बा में बताशा बेचने की सुबाष 45 वर्ष व लालती 38 वर्ष की काफी पुरानी दूकाने है।लग्न के सीजन में खुब विक्री भी होती है। लेकिन रविवार की दोपहर में ग्राहकों को बताशा बेचने के दौरान रेट को लेकर विवाद हो गया। कहां सूनी बढ़ते .बढ़ते विवाद का रुप पकड़ लिया। दोनों पक्षों से चले लाठी.डंडे से एक पक्ष के दीपू 23 वर्ष, सुबाष 45 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के लालती 38 वर्ष व प्रियांस गुप्ता 16 वर्ष घायल हो गए। घायलों का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर थाने पर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *