आखिरकार सांसद व फायर ब्रांड नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिला जमानत……6 महीने बाद निकले जेल से
नई दिल्ली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय से कोर्ट ने पूछा था क्या आप संजय सिंह की जमानत का विरोध करते हैं जिसके बाद ईडी ने उनकी जमानत पर विरोध करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही अब संजय सिंह छह महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।







