Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सीएम फ्लाइंग ने मारी रेड, आपत्तिजनक स्थिति में 9 युवती समेत 17 गिरफ्तार

हरियाणा के भिवानी में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई में तीन होटलों पर छापा मारा गया। इस दौरान देह व्यापार में लिप्त 9 युवतियों और 8 युवकों को गिरफ्तार किया गया। ये युवतियां दिल्ली पंजाब और हरियाणा से हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसमें सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 17 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। इसमें नौ युवतियां और आठ युवक शामिल है।

जानकारी के अनुसार, वीरवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम फ्लाइंग, सीआईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नया बस स्टैंड के नजदीक तीन होटल में रेड की। रेड के दौरान पुलिस को नौ युवतियां और आठ युवकों को हिरास्त में लिया। इसमें से नौ युवतियां देह व्यापार में शामिल हैं, जबकि दो व्यक्ति होटल संचालक है।

वहीं, छह व्यक्ति ग्राहक के तौर पर होटल में आए थे, जोकि संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार देह व्यापार में शामिल युवतियां दिल्ली, पंजाब के अलावा हरियाणा की रहने वाली है। कई दिनों से देह व्यापार में संलिप्त है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र में केस दर्ज किया है।

पहले भी की जा चुकी रेड

शहर के होटलों में चले रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। जब भी पुलिस रेड करती है उसके कुछ दिन तक इन होटल में ऐसी गतिविधियां बंद हो जाती हैं और कुछ समय बाद फिर से शुरू हो जाती है।

पुलिस पहले जिला नागरिक अस्पताल के सामने तीन गेस्ट हाउस, नया बस स्टैंड के पास, तोशाम ओवरब्रिज के पास, नया बस स्टैंड के पीछे कई गेस्ट में रेड कर चुकी है। इसमें कई बार संदिग्ध हालत में युवक-युवतियां गिरफ्तार किए जा चुके है।

कार्रवाई लगातार रहेगी जारी

इस मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग, सीआईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने तीन होटल में कुल 17 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आते है उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

– अनूप कुमार, डीएसपी मुख्यालय।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *