Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

…….. प्रसाद बेचने जा रहे दो भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम……

 बुलंदशहर : रविवार की सुबह दो भाई नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी 38 वर्षीय सतीश तथा 40 वर्षीय जगमोहन प्रजापति पैदल ही गंगा नदी पार प्रसाद व होली रंग बेचने के लिए जा रहे थे। तेज गति से आई अनियंत्रित कार ने दोनों भाइयों को कुचल दिया।

जिससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई तथा जगमोहन ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया है कि आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया है। पता लगाने का प्रयास चल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *