छात्रा का कोटा में अपहरण, रस्सी से हाथ-पैर बांध पिता को भेजी फोटो; मांगी 30 लाख की फिरौती…..
शिवपुरी। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश की एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शिवपुरी की रहने वाली छात्रा का कोटा में अपहरण कर लिया गया। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता से 30 लाख रुपये की डिमांड की।
शिवपुरी की छात्रा का कोटा में अपहरण
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई के लिए कोटा गई थी। सोमवार को कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने युवती के हाथ-पैर बांधकर परिवार को फोटो भेजी। साथ ही उन्होंने 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
फोटो भेजकर मांगे 30 लाख रुपये
युवती के पिता बैराड़ में स्थित एक स्कूल के संचालक है। युवती का नाम काव्य धाकड़ है, जो कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
पिता रघुवीर धाकड़ के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजा था। इसमें उनकी बेटी के हाथ-पैर बंधे हुए थे। अपहरणकर्ताओं ने अकाउंट नंबर भी भेजा था और उन्होंने मंगलवार शाम तक 30 लाख रुपये मांगे।
इंदौर में युवती को किया था परेशान
पिता के मुताबिक, उनकी बेटी तीन साल पहले इंदौर में पढ़ाई कर रही थी। वहां उसे एक लड़का परेशान करता था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की थी। पिता ने बताया कि बाद उस लड़के ने उनकी बेटी का नंबर बांद दिया था। इसी वजह से उन्होंने अपनी बेटी को वापस शिवपुरी बुला लिया।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
वहीं, परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत भी लगे हैं। साथ ही पुलिस छात्रा का पता लगा रही है।


