Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

कर्ज में डूबे युवक ने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, बोले- सब दिक्कतें खत्म हो जाएंगी

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने की बात कही।

दवा खाने से पहले उसने वीडियो बनाया और कहा कि वह काफी दबाव में है और उसके मरने के बाद सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।

युवक ने वीडियो बनाकर परिजनों को संदेश दिया और दवा खाने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

युवक का नाम रिशु है। मामले की जानकारी पर पुलिस व परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *