Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव: सीपीआई ने घोषित किए उम्मीदवार, राहुल गांधी की सीट से एनी राजा को दिया टिकट

केरल, कोच्चि । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने लोकसभा चुनाव के लिए केरल में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से पन्नियन रवींद्रन, वायनाड से एनी राजा, त्रिशूर से वीएस सुनील कुमार और मवेलिकारा से अरुण कुमार को टिकट दिया है। सीपीआई महासचिव डी राजा ने बताया कि  सीपीआई ने वायनाड लोकसभा सीट से एनी राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वायनाड लोकसभा सीट से फिलहाल कांग्रेस के राहुल गांधी सांसद हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *