चकियाः जुआरियों के खिलाफ में पुलिस का एक्शन, 10 जुआरियों को पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार……..34,445 किया बरामद……..
चकिया, चंदौली। कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान इलाके में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 34445, 32740 रुपये नगद मालफड़ व जामा तलाशी के 1705 रुपये नकद कुल रूपये की नगदी, 52 ताश के पत्ते,09 अदद मोबाईल फोन, दो अदद मोटर साईकिल बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों पर नियन्त्रण के लिये जिले के कर्मचारियों को विशेष रूप से अपराध पर अंकुश लगाने और अपने अधिकार क्षेत्र में जुआरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का काम सौंपा गया था। बीट स्टाफ लगातार क्षेत्र में सक्रिय है, और गश्त तेज कर दी गई है। इसी बीच कल दिनांक 21 फरवरी को शाम समय करीब 18ः50 पर थाना कोतवाली चकिया के एसएचओ अतुल कुमार ने मय फोर्स को शामिल कर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पेट्रोलिंग स्टाफ मुखबिर की प्राप्त सूचना पर नवज्योति कान्वेन्ट स्कूल के पीछे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं।



