सास पर बहू ने उठाया हाथ तो भड़क गया देवर, भाभी की चाकू से गोदकर हत्या, खुद ही पहुंचा थाने
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र के शरीफनगर (रहमतनगर) में मां पर हाथ उठाने पर भड़के देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करके घटना की पड़ताल करने में लगी है।
कटघर थाना क्षेत्र के शरीफनगर (रहमतनगर) में चार बच्चों की मां फरहीन से तीन महीने पहले मुहम्मद जाकिर हुसैन से शादी की थी। युवती के स्वजन ने बताया कि शादी करने से पहले जाकिर ने फरहीन से वादा किया था कि चारों बच्चों को भी साथ रखेगा। वह उससे बहुत प्यार करता है।
पहला निकाह मंसूर से हुआ था
फरहीन का पहला निकाह मंसूर से कम उम्र में ही हाे गया था। उसने पति को छोड़कर फरहीन उसके दोस्त ज़ाकिर से निकाह कर लिया था। जाकिर का मंसूर के घर आना-जाना था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। तीन महीने बाद ही जाकिर के प्यार का भूत उतरा तो आए दिन परिवार में विवाद रहने लगा। फरहीन का जाकिर के स्वजन से आए दिन विवाद होने लगा। गृह कलेश से पूरा परिवार परेशान था।



