चंदौलीः इस थाने को मिली सफलता, बाक्स से बरामद किया 3 करोड़ का…….पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, एएसपी ने बताया….. आईजी व एसपी की ओर से 25-25 हजार रुपये का नगद इनाम, नसों में नशे का जहर घोलकर………
चंदौली। शुक्रवार को युवाओं की नसों में नशे का जहर घोलकर उन्हें नशे का लती बनाने वाले गांजा तस्कर रैकेट का जनपद की स्वॉट/सर्विलांस थाना बबुरी की पुलिस फोर्स ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अदद पिकप के अंदर बॉक्स बनाकर तस्करी का खेल करने वाले पैडलर को गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद माल की कीमत करीब 03 करोड़ रुपए के आस.पास है।

बतादें कि प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय मय हमराह के साथ गस्त करते हुए ग्राम जरखोर स्टेट बैंक के सामने पहुचे जहा पर प्रभारी उ0नि0 देव कुमार चौबे, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय हमराह देवेन्द्र सरोज के साथ मौजूद मिले। तभी स्वाट टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिकन्दरपुर में कुछ लोग पिकअप गाडी व मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं तथा कुछ तस्करी करने के फिराक मे है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिकन्दरपुर में सड़क के किनारे इन्तजार करने लगे। तभी थोडी देर में ग्राम सिकन्दरपुर से वाहन आता दिखाई दिया। सामने से आ रहे वाहन को घेरकर रोका गया तो एक मोटरसाइकिल जिसमे 01 व्यक्ति व पिकअप में सवार 03 व्यक्ति मिले जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि इस वाहन में अवैध गाँजा है। हम सब मिलकर अवैध गाँजा बिहार व उडीसा से सस्ते दामों खरीदकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते है। अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने तथा अपने साथियों के लाभ के लिए अवैध गाँजा को सस्ते दामों पर खरीदकर अन्य प्रान्तों में ऊँचे दामों पर बेच देते है।
क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की उपस्थिति में पिकप के अन्दर से 40 बोरी प्लास्टिक में कुल 1115 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज गाँजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रूपये आंकी गई है।



