चंदौलीः जिले के सभी विकास खंडों पर आयोजित होगा रोजगार मेला……चकिया, नौगढ़, शहाबगंज में लगेगा इस यहां-यहां मेला……अन्य ब्लाकों में लगने वाले रोजगार मेले की तारीख और स्थान जाने…..
चंदौली। जिले के सभी 9 ब्लॉकों के लिए रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है । इसके लिए चंदौली डीएम निखिल टीकाराम फूंडे ने नया रोस्टर जारी किया है जिसके तहत रोजगार मेले का प्रथम आयोजन सकलडीहा ब्लॉक में 12 फरवरी से शुरू होगा और अंतिम रोजगार मेला 24 फरवरी को नौगढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित होगा।

जानिए कब और कहाँ होगा रोजगार मेला का आयोजन ?
डीएम द्वारा कराए जा रहे इस रोजगार मेले में देश की नामी – गिरामी कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और साक्षात्कार कर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे । प्रथम रोजगार मेला सकलडीहा ब्लॉक के आई टी आई कालेज परिसर , रेवसा में 12 फरवरी को आयोजित होगा । वहीं 13 फरवरी को नियमताबाद ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा । जबकि 14 फरवरी को चंदौली सदर ब्लॉक परिसर में कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।



