चंदौली पुलिस ने प्रदेश में गाड़ा अपना झंडा, पहले नंबर पर हैं जिले के 14 थाने…….पूरे जिले को मिला है शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान, पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली का दिख रहा है असर…….
-
चंदौली। जिले में अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रदेश सरकार और शासन की शून्य सहनशीलता की नीति पर अक्षरश: अमल कर रही जनपद चंदौली पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही शिकायत सुनवाई और निस्तारण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एकबार फिर आईजीआरएस में पहला स्थान पाकर अपनी कार्यशैली का संदेश पूरे प्रदेश को दिया है।

चंदौली पुलिस को उत्तर प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त सभी 100% शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रथम रैंक मिली है। माह जनवरी 2024 की रैकिंग में जनपद चन्दौली 115 में से 115 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम है, साथ ही जनपद चन्दौली के 14 में से 14 थानें 90 अंक में से 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है ।



