यहां से सीखा ATM कार्ड से फ्रॉड करने का तरीका, 12वीं फेल है गिरोह का सरगना; बैंक खाते से ऐसे निकाल लेते थे लाखों रुपये, 92 ATM, कार व
लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क ।
गाजियाबाद। पिछले पांच साल से दिल्ली एनसीआर में एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 92 एटीएम कार्ड, स्वाइप मशीन, 52 हजार रुपये की नकदी, एक ऑल्टो कार बरामद की है।

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानन्द ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में दिल्ली के नजफगढ़ का गगन कुमार, दिल्ली के महरौली का सोनू कुमार और गौतमबुद्धनगर के दनकौर का देवेंद्र शामिल है। तीनों आरोपितों के खिलाफ पूर्व में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ऐसे करते थे वारदात
गिरोह का सरगना गगन 12वीं फेल है। उसने प्रॉपर्टी डीलर और कैफे संचालन का काम किया, लेकिन मुनाफा न होने पर यूट्यूब की मदद से उसने एटीएम कार्ड से फ्रॉड करने का तरीका सीखा और अपने साथी सोनू और देवेंद्र गुर्जर को भी इस काम मे अपने साथ ले लिया।



