Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

घर से भागे युवक-युवती को पकड़कर लाई पुलिस तो थाने में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, पुलिसवालों के हाथ-पैर फूले

फरीदाबाद। सारन थाने में प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठाया है। शुक्रवार को थाने के अंदर ही एक प्रेमी जोड़े ने जहरीली गोली निगली। घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती।

जवाहर कॉलोनी में रहने वाली 17 साल की नवयुवती 20 साल के सारन निवासी युवक के साथ कुछ दिन पहले भाग गई थी। दोनों सारन स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। शुक्रवार को पुलिस दोनों को ढूंढकर थाने ले आई।

इनके इस कदम से दोनों के स्वजन नाराज थे। थाने में दोनों को बैठा रखा था। तभी नवयुवती शौचालय में चली गई। वहां रखी जहरीली तीन-चार गोली ले आई। चुपके से दो गोली लड़के को दे दी और दो खुद निगल ली।

पुलिसवालों के फूल गए हाथ-पैर

नवयुवती को तो मौके पर ही उल्टी कर दी, लेकिन युवक नहीं कर सका। यह देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और दोनों को तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *