चकियाः बाल – बाल बची कोतवाली पुलिस, बैरीयर तोड़ भागते समय यहां से पीछा कर पुलिस ने दो को धर दबोचा, सीओ ने बताया की भागते समय पुलिस टीम पर……
भागते समय पुलिस टीम ने दो पशु तस्करों को धर दबोचा
दो चापड़ के साथ एक डीसीएम वाहन व 25 पशु हुए बरामद
बाल बाल बची पुलिस टीम

चकिया, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बीते दिनों जनपद के सभी थानाध्यक्षों को पशु तस्करी व अपराध में सम्मलित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाई करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पीछा कर शिकारगंज में दो तस्करों को वाहन व दो चापड़ के साथ धर दबोचा।



