Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

गुरुग्राम में चलती कार की छत पर बैठ युवक ने लहराई शराब की बोतल, पुलिस से बचने के लिए पहन रखा था मास्क

गुरुग्राम। एक बार फिर रील के चक्कर में एक युवक ने कार पर बैठकर शराब की बोतल लहराते हुए वीडियो बनाया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है।

सोशल मीडिया पर सोमवार रात से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक चलती कार की छत पर बैठ कर शराब की बोतल लहरा रहा है।

कार सफेद रंग की एक्सेंट है, इसका नंबर गुरुग्राम का है। जांच में यह भी पता चला है कि पीछे से साथ-साथ एक और कार चल रही है। जिससे यह वीडियो रिकार्ड किया गया।

पुलिस से बचने के लिए लगा रखा था मास्क

वहीं वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए कार की छत पर बैठे युवक ने मास्क लगा रखा था। कार का नंबर HR26BK2458 है। हालांकि, यह वीडियो किस सड़क का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक इस पूरे वीडियो में आरोपित की पहचान की जा रही है और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *