Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी ने दी बधाई, बोले मोदी के प्रति जनता के स्नेह की अभिव्यक्ति है गुजरात में भाजपा की जीत……

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का स्नेह करार दिया है। उन्होंने इस जीत के लिए पीएम मोदी व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रति जनता.जनार्दन के अपार स्नेह की अभिव्यक्ति है। इस प्रचण्ड विजय के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व जनता.जनार्दन को हार्दिक बधाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *