Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में यहां विवाहिता की हुई मौत, सदमे में परिजन, पहुंची पुलिस……..लटक कर……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत शहामतपुर गांव में 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। विवाहिता ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना से परिजन सदमे में हैं।

सोनभद्र जनपद निवासी पिंकी मौर्या की शादी विगत दो वर्ष पूर्व शहामतपुर गांव निवासी रंजीत मौर्य से हुई थी। सोमवार की रात घर के सभी सदस्य भोजन कर सो गए। रात 12 बजे घर के ही कमरे में पिंकी ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। शिकारगंज चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिा अस्पताल भिजवाया। बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *