Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

अग्निपथ योजना पर सरकार के संशोधन के बाद भी बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया युवाओं को बड़ा आश्वासन……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। सेना में युवाओं की भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना को लेकर दो दिन से चल रहे बवाल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डैमेज कंट्रोल में लगे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार के बाद आज भी युवाओं को बड़ा आश्वासन दिया है। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी युवाओं को सयंमित रहने तथा धैर्य रखने की सलाह दी है।

अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना में सफल होने के बाद अग्निवीर के पात्र होने वालों को नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इनकी अधिकतम आयु सीमा को 21 के स्थान पर 23 वर्ष किया है। इसके साथ ही अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार साल सेवा देने वाले अग्निवीरों उत्तर प्रदेश की नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अग्निपथ योजना में शामिल होकर सशस्त्र बलों के लिए काम करने वाले युवाओं को पुलिस और अन्य विभागों में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि छात्र किसी के बहकावे में ना आएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *