Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

नमाज के बाद विरोध जुलूस में नारेबाजी, देवबंद में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, डर से दुकानें की बंद……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। जुमे की नमाज के बाद भारत बंद की अफवाह को लेकर वेस्‍ट यूपी में अलर्ट रहा। सुबह से ही पुलिस अफसर सड़कों पर हैं। मेरठ समेत आस.पास के जिलों की महत्वपूर्ण मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी को लेकर सहारनपुर में मुस्लिम समाज में शुक्रवार को अचानक कड़ा रोष देखने को मिला है। इसी को लेकर सैकड़ों युवक जुमे की नमाज के बाद अचानक सड़कों पर निकल कर नारे बाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर के कई युवकों को हिरासत में ले लिया।

सहारनपुर में व‍िरोध प्रदर्शन

सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के मस्जिद के बाहर नारे बाजी की। हुजूम यहां से निकलकर घंटा घर की ओर बढ़ा। इससे दुाकनदारों में दहशत हो गई। बवाल की आशंका से दुकानदार ग्रस्‍त हो गए और बाजार बंद कर द‍िया। उधर हजारों की संख्या में हुजूम लगातार घंटा घर की ओर बढ़़ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटा घर पर पहुंच कर घंटा घर चौराहे पर घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गई। वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया तो अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए। लगभग आधे घंटे तक पूरा रोड जाम बना रहा। पुलिस फोर्स भी भीड़ के साथ चल रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटा घर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद के बाहर भी विरोध व प्रदर्शन किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *