Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशगोरखपुर

उप प्राचार्य ने छात्रा से कक्षा में की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के एक स्कूल में उप प्राचार्य ने छात्रा से कक्षा में अश्लील हरकत की। जानकारी होने पर स्वजन के साथ शिकायत लेकर पहुंची बुआ के साथ छेड़खानी व मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने उप प्राचार्य के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। उप प्राचार्य ने भी महिला समेत तीन के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कराया है।

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने लिखा है कि उनकी भतीजी स्कूल में 12 वीं की छात्रा है। नौ दिसंबर 2021 को स्कूल के उप प्राचार्य ने कक्षा में उसके साथ अश्लील हरकत की। घर पहुंचने पर उसने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपनी भाभी व सहेली के साथ स्कूल में पहुंची। उप प्रबंधक से शिकायत करने पर उन्होंने उप प्राचार्य के पास भेज दिया। शिकायत लेकर वह लोग उप प्राचार्य के पास गए तो गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगे। विरोध करने पर मारपीट व छेड़खानी की। शोर मचाने पर वह अपने कार्यालय से भाग गया। शिकायत पर शाहपुर थानेदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।

एसएसपी डा. विपिन ताडा के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट मुकदमा दर्ज किया।

उप प्राचार्य ने मारपीट व तोड़फोड़ करने का दर्ज कराया केस

दूसरी तरफ उप प्राचार्य ने भी मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए छात्रा की मां, बुआ समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *