Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

वीकेंड लॉकडाउन का सरकार ने किया ऐलान……..अब शादी में सिर्फ इतने लोग हो सकेंगे शामिल, इतने जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जयपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बिगड़ते हालात को देखते हुए कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालांकि सरकार हर तरह से संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजस्थान सरकार ने संक्रमण की स्थिति को देखते हुए नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है।

जारी निर्देश के अनुसार प्रदेश में शनिवार रात्रि 11ः00 बजे से सोमवार सुबह 5ः00 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। सरकार ने प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। बता दें कि पहले यह छूट 100 लोगों की थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *