Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

पटाखों में विस्‍फोट से गिरा मकान, तीन की मौत, एक लापता, इतने घायल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुरैना। मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में बसे बानमोर कस्बे में जैतपुर रोड पर एक मकान में विस्‍फोट होने के साथ पूरा का पूरा मकान ढह गया है। बताया जा रहा है कि मकान में पटाखे रखे हुए थे। यह हादसा 11ः15 बजे का है। मकान के ढहने के साथ तीन लोगों की मौत हो गई है। एक लापता है और सात घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मकान में सामने आ रहे दिवाली के त्‍योहार के मद्देनजर पटाखे रखे हुए थे। इसी में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। यहां मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया जा रहा है। जिसके लिए जेसीबी मशीन सहित अन्य साधनों की मदद ली जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *