Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सांसों की डोर टूटते ही गम के समंदर में डूबा ग्रुप कैप्टन वरुण का गांव, पांच माह पहले आए थे अपने गांव…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

देवरिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गुरुवार को बंगलुरु के आर्मी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पैतृक गांव रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के कन्हौली गांव में गुरुवार की दोपहर में करीब एक बजे फोन पर आई सूचना ने सभी को दहला दिया। वरुण के पिता कर्नल केपी सिंह तथा चाचा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह व परिवार के अन्य सदस्य बेंगलुरु में हैं। आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें ग्रुप कैप्टन वरुण घायल थे। जिनका उपचार आर्मी के अस्पताल में हो रहा था। वरुण के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी गीतांजलि व माता उमा सिंह, चाचा दिनेश प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, रमेश प्रताप सिंह व अखिलेश प्रताप सिंह हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *