Tuesday, June 23, 2026
आगराउत्तर-प्रदेश

सीएम योगी के आने से पहले हेलीपैड मार्ग पर बड़ा हादसा, अफसरों में मचा हड़कंप……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

आगरा। मुख्यमंत्री के वृंदावन आने से ठीक पहले हेलीपैड मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टला। अचानक सड़क पर आयी नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल होने से हड़कंप मच गया। सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया है। मुख्यमंत्री के आने से महज चंद मिनट पहले पवनहंस हैलीपैड से कुछ कदम की दूरी पर एक नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से वृंदावन की ओर से आ रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। मुख्यमंत्री के आने आने से ठीक पहले हुए इस हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *