Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

जिंदगी पर भारी पड़ी तलाकशुदा से मोहब्बत……दशहरे की रात गई युवक की जान, जानिए पूरा मामला……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बरेली। तलाकशुदा से मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि मोबाइल से बातचीत के दौर के बाद छिप.छिप कर मेल.मिलाप शुरू हो गया। दशहरे की रात साथ.साथ मेला भी घूमा लेकिन इसी दौरान महिला की बहन ने युवक को साथ देख लिया। इस पर विवाद इस कदर बढ़ा कि घर आकर युवक ने चूहे मार दवा खा ली। शनिवार देर रात ढाई बजे युवक गोविंद ने दम तोड़ दिया। स्वजन ने महिला को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

कैंट सदर बाजार के रहने वाले नंदकिशोर मजदूरी करते हैं। वह दो बेटो व दो बेटियों के पिता हैं। उनके चारों बच्चों में मृतक गोविंद सबसे बड़ा था। गोविंद के पिता नंदकिशोर के मुताबिक, कक्षा पांच के बाद गोविंद ने पढ़ाई छोड़ दी थी तब से वह भी मजदूरी करता था। आरोप लगाया कि एक बच्चे की मां तलाकशुदा महिला ने गोविंद को प्रेमजाल में फंसा लिया। मना करने के बाद भी वह मानने का तैयार नहीं थी। दोनों में प्रेम.प्रसंग बढ़ता गया।

आरोप है कि दशहरे के दिन मेले में घूमने के बहाने युवती ने गोविंद को बुलाया। यहां उसकी बहन भी साथ थी। गोविंद को लेकर उसने विवाद किया। इसके बाद घर आकर गोविंद ने चूहे मार दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल ही रहा था कि शनिवार देर रात ढाई बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद कैंट पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *