Tuesday, June 23, 2026
Newsदेश-विदेश

PM के बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा स्थगित और 10वीं की परीक्षा रद्द हुई

PM के बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा स्थगित और 10वीं की परीक्षा रद्द हुई

नई दिल्ली, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया गया है। इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय शिक्षा सचिव भी मौजूद रहे।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग तेजी से जोर पकड़ रही थी। देशभर में कोरोना संक्रमण की हालत को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत कई बड़ी राजनीतिक, सामाजिक और फिल्मी हस्तियों ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *