Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

नहलाते वक्त दादा के हाथ से छूटा बालक संगम में समाया, परिवार सदमे में, जल पुलिस तलाश में है जुटी….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। माघ मेला में शनिवार को एक ऐसी घटना हो गई जिसने वहां मौजूद लोगों को दुखी कर दिया। संगम में स्नान कराने के दौरान आठ साल का बालक दादा के हाथ से छूट गया। इसके बाद वह संगम में लापता हो गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान बच्चे की तलाश में जुटे हैं मगर कुछ पता नही चल सका है। पुलिसवाले भी घटना से दुखी नजर आए। परिवार के लोग तो लगातार रोते बिलखते रहे।

संगम पर अनहोनी से सदमे में परिवार

आंध्र प्रदेश के चित्तूर निवासी एक ई नागराज अपने आठ वर्षीय पोते अलगिरी साईं सिद्धार्थ और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ शनिवार को संगम स्नान करने के लिए आये थे। सभी लोग नाव के जरिए संगम नोज पर पहुंचे। फिर ई नागराज अपने पोते को दुलार के साथ संगम के जल में डुबकी लगाने लगे। इसी बीच न जाने कैसे उनके हाथ से बच्चा फिसल गया और तेज बहाव होने के कारण संगम की धारा में बह गया। नागराज ने शोर मचाया तो बाकी लोगों को भी पता चला। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। खबर मिलते ही जल पुलिस भी गोताखोर के साथ पहुंच गई। संगम के जल में लापता बच्चे की तलाश शुरू हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *