Wednesday, October 7, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – राष्ट्रीय युवा संसद में गूंजा चकिया डालिम्स सनबीम का नाम, डीएएलआईएमएस सनबीम के छात्रों ने जीता बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड…..500 छात्रों ने लिया भाग, एसडीएम ने पहुंचकर बढ़ाया हौसला

राष्ट्रीय युवा संसद में डीएएलआईएमएस सनबीम चकिया का परचम

बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से बढ़ाया चंदौली का मान, एसडीएम ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

चाकिया (चंदौली)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की Rhetorica-The Debating Society की ओर से आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद-5.0 में डीएएलआईएमएस सनबीम चकिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड हासिल किया। देशभर से करीब 500 विद्यार्थियों की सहभागिता वाले इस राष्ट्रीय आयोजन में विद्यालय के छात्रों ने अपनी वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता, त्वरित चिंतन और आत्मविश्वास का परिचय देकर विद्यालय के साथ चंदौली जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित विभिन्न प्रमुख व्यक्तित्वों की भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन किया। विद्यार्थियों को समसामयिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विषय दिए गए, जिन पर उन्होंने तत्काल अपने विचार रखते हुए प्रभावी भाषण और तर्क प्रस्तुत किए। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता, विषय की समझ और सार्वजनिक मंच पर अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन हुआ।

राष्ट्रीय युवा संसद में अनंता श्रीवास्तव, सृजन गुप्ता, परी मौर्या, तानिष्क पाठक, सृष्टि कुशवाहा, श्वेता मौर्या, कीथ सिंह, आर्या पटेल, आंचल पाण्डेय, शीतल प्रसाद, अंजल बापू भालेराव, नैना राय, कैरिस्मा चौरसिया, सुंदरम जायसवाल, वर्णिका गुप्ता, श्रावण तेजस्वी पाल, प्रशान्त तिवारी, वैभव मौर्या, विवान वर्मा और अंजल मौर्या ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की तैयारी में मार्गदर्शक शिक्षक सुकान्तो, पवन और निधि का विशेष योगदान रहा।

इस दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धि पर चकिया के उपजिलाधिकारी विकास मित्तल विद्यालय पहुंचे और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. वीपी सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर उनके सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए विशेष दावत का आयोजन किया। वहीं, प्रबंधक डॉ. विवेक प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के अनुभवों की जानकारी ली।

डीएएलआईएमएस सनबीम चकिया के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विद्यालय में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छात्र शशांक मोदीनवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अब वह गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में  प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान एसडीएम विवेक प्रताप सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता जैन सहित अन्य शिक्षक परिवार मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *