Saturday, July 25, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – यहां भागते बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक घायल, चार को पुलिस ने धरदबोचा……ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई , नीली मैजिक से आए

चकिया (चंदौली)। थाना चकिया क्षेत्र के भभौरा नाका गांव में शनिवार को मवेशी चोरी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी कर पांच आरोपितों को पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग की मैजिक वाहन से बमहोरा नाका गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के जाग जाने पर वे वाहन लेकर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चकिया और एसओजी टीम, जो पहले से ही वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।

पुलिस टीम ने संदिग्ध मैजिक वाहन की घेराबंदी करते हुए गरला के आगे उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने चार आरोपितों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास सहित विस्तृत जानकारी पुलिस की विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति के बाद स्पष्ट होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *