गंभीर मरीजों के लिए मसीहा बने विधायक कैलाश आचार्य…….600 से अधिक परिवारों को दिलाई 7 करोड़ की सहायता
600 से अधिक परिवारों को दिलाई 7 करोड़ की सहायता
बीमारी बनी चुनौती तो मददगार बने विधायक, 7 करोड़ की सहायता से बचीं सैकड़ों जिंदगियां
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना से कैंसर, हृदय व किडनी रोगियों को मिला संबल
कैलाश आचार्य की पहल रंग लाई, गंभीर मरीजों को मिला नया जीवन और आर्थिक संबल
इलाज के लिए नहीं बेचनी पड़ी जमीन-जायदाद
कोई भी पहुंचा सबका लिखा दिया मदद
अशोक कुमार द्विवेदी ( जिला विशेष संवाददाता)
चकिया (चंदौली)। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए चकिया विधायक कैलाश आचार्य उम्मीद की मजबूत किरण बनकर सामने आए हैं। उनकी पहल पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से के तहत बीतें वर्षों में 600 से अधिक मरीजों को करीब 7 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इससे सैकड़ों परिवारों को महंगे इलाज का खर्च जुटाने में राहत मिली और कई मरीजों को नया जीवनदान मिला।
विधायक कैलाश आचार्य ने बताया कि चकिया विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के अति पिछड़े क्षेत्रों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी, वनवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं। गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज का खर्च उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।





