चकिया – DM का आदेश, तहसीलदार देवेंद्र की सख्ती से सरकारी भूमि हुआ अतिक्रमणमुक्त……. तहसीलदार ने 25 लेखपालों व 5 कानूनगो की उतरी फौज ने, चला बुल्डोजर…..25 वर्षों से तालाब पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर,
चकिया (चंदौली)। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को इलिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की सरकारी भूमि, अमृत सरोवर, सड़क तथा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर पिछले 25 वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से अमृत सरोवर, संपर्क मार्ग तथा सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों, गुमटियों और दुकानों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने वर्षों पुराने कब्जों को हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।


कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार आरिफ, नायब तहसीलदार आलोक, पांच राजस्व निरीक्षक, 25 लेखपाल तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी के चलते अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।




