आयुष मौर्य ने 97% के साथ किया टॉप, एसआरवीएस के 24 विद्यार्थियों ने रचा उत्कृष्टता का कीर्तिमान
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में 90% से ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता
चकिया, चंदौली। स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान (एसआरवीएस) समूह के विद्यार्थियों ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा (सत्र 2025-26) में अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया मानदंड स्थापित किया है। 10वीं कक्षा के 24 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया । एसआरवीएस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित किया कि सही मार्गदर्शन, अथक परिश्रम व अनुशासन से सफलता केवल लक्ष्य नहीं बल्कि एक प्रेरक उदाहरण बन जाती है।

इस वर्ष आयुष मौर्य ने 97% अंक अर्जित कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। ध्रिया सिंह (94.8%), आंचल यादव (93.8%), वैभव सिंह (93.6%) , साक्षी यादव (93.6%) ने भी शीर्ष स्थानों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।





