बड़ा हादसा – शीतला माता मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओंं की मौत; 8 लाख रुपये मुआवजे का एलान
नालंदा, बिहार। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला अष्टमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।








