Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया सर्किल – शाम को घर लौटते अधेड़ को घेरकर मारी गोली, गांव में फैला खौफ,, 3 थानों की फोर्स मौके पर……ASP व CO मौके पर

इलिया, चंदौली।

थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना में गंभीर रूप से घायल तेजबली चौहान (42) को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजबली चौहान साइकिल से चकिया-इलिया मार्ग स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सांवलसोत मोड़ के पास पहुंचे, तभी ब्लैक रंग की गाड़ी से आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायरिंग में एक गोली उनके पेट में जा लगी, जिससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

ग्रामीणों के सहयोग से घायल को तत्काल इलिया स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल को उच्चस्तरीय इलाज के लिए वाराणसी भिजवाया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रघुराज मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और जमीनी विवाद के बिंदु पर केंद्रित होकर मामले की गहन जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *