Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – कुश्ती नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट विशाल के घर पहुंचने पहुंचा जोरदार स्वागत………. क्षेत्र के गौरव का विधायक व ब्लाक प्रमुख ने किया सम्मान, कहा—“विशाल जैसे खिलाड़ी हमारे क्षेत्र की पहचान हैं

चकिया (चंदौली) स्थानीय तहसील चकिया के अमरी उत्तरी निवासी विशाल पाल ने नेशनल गोल्ड मेडल जीतकर पूरे चंदौली का मान बढ़ाया है। गाँव लौटने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य स्वयं अमरी उत्तरी पहुँचे और मेडलिस्ट का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

समारोह के दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि विशाल पाल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हमारे क्षेत्र की पहचान हैं। हमारी युवा पीढ़ी में अद्भुत क्षमता है—बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है, और हमारा संकल्प है कि चकिया क्षेत्र से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों। 

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र एडवोकेट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या, ब्लॉक प्रमुख चकिया शंभूनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुखपति पवन जयसवाल, पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख फूलचंद पाल, मंडल अध्यक्ष चकिया दक्षिणी त्रिलोकी प्रसाद, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा,राजेंद्र पाल, फूलचंद पाल, जोखन पाल, बूथ अध्यक्ष भाजपा राधेश्याम, युवा समाजसेवी परितोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी और युवा उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मेडलिस्ट का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *