चकिया- इस बार भी डालिम्स सनबीम ने अपना दबदबा किशन और राना परवीन की से कायम रखा……किशन ने 93.8 प्रतिशत अंक आकर पूर तहसील का नाम किया रोशन, बधाईयों का लगा तांता…. क्षेत्र के स्कूलों को किया पीछे,100 में से 99 नम्बर लाकर बनाया रिकॉर्ड
चकिया, चंदौली।
आज दोपहर सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लगातार 5 वर्षों से चकिया तहसील में बोर्ड परीक्षा के नतीजों में प्रथम स्थान पर अपना दबदबा बनाये हुए डालिम्स सनबीम चकिया के छात्रों ने पुनः बोर्ड परीक्षा के नतीजों का रिकॉर्ड तोड़ा। बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी डालिम्स सनबीम चकिया के किशन जीनेकक्षा बारहवी की सी.बी.एस.इ. बोर्ड परीक्षा में 93.8% अंक प्राप्त कर तहसील में प्रथम स्थान तथा चंदौली जिले के शीर्ष 10 (टॉप 10) की सूची में अपना नाम दर्ज किया।

वहीं कक्षा 10 की राना परवीन ने 91.8% अंक लाकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. लगातार 5 वर्षों से चकिया तहसील में बोर्ड परीक्षा के नतीजों में प्रथम स्थान पर अपना दबदबा बनाये हुए डालिम्स सनबीम चकिया के छात्रों ने पुनः बोर्ड परीक्षा के नतीजों का रिकॉर्ड तोड़ा और शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की. किशन जी ने अंग्रेजी में 91, हिंदी में 94, इतिहास में 91, पोलिटिकल साइंस में 99 और जियोग्राफी में 94 अंक लाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया. वहीं रना परवीन ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 95, गणित में 93, साइंस में 92 और सोशल साइंस में 84 अंक प्राप्त किये।




