गिरी गाज, चंदौली DPRO ने किया गांव के सचिव को किया निलंबित, कार्य में घोर लापरवाही पर हुआ कार्रवाई…….15 दिन में पूरा न करने पर,,, फिर डीपीआरओ ही करेंगे बहाल
चंदौली।
सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने नियामताबाद विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित चौरसिया जो ग्राम पंचायत चन्दरखा में सचिव के रूप में कार्यरत है। उनको कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बता दें कि गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन विगत 02 माह पूर्व डीपीआरओ द्वारा किया गया था। जिसमें सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अपूर्ण पाये जाने पर एक पक्ष के भीतर पूर्ण कराये जाने हेतु मौके पर निर्देशित किया गया था परन्तु श्री मोहित चौरसिया, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण आज तिथि तक पूर्ण न कराये जाने के कारण अधूरा पड़ा है। आज जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत चन्दरखा विकास खण्ड नियामताबाद का निरीक्षण किया गया।





