लखनऊ समेत प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, ओले भी गिरेंगे: पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट, बढ़ेगी ठंडक
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पंजाब में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। इसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों में बारिश ङुई। शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ आदि में तेज हवाओं संग अच्छी बारिश देखने को मिली।





