इस बार त्रिवेणी संगम’’ थीम पर होगा 46वां दीक्षांत समारोह, आर.के. त्यागी होंगे मुख्य अतिथि……. कुलाधिपति/ राज्यपाल लेंगी भाग…….दो उत्कृष्ठ खिलाड़ी सहित 18 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, 97,350 को मिलेगी उपाधि,DM सोनभद्र को दिया जायेगा 100…
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह के मद्देनजर सोमवार को डॉ. भगवानदास केन्द्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय का 46वां दीक्षांत समारोह 25 सितम्बर 2024, बुधवार को गांधी अध्ययनपीठ सभागार में आयोजित है। इस बार का दीक्षांत समारोह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडर जी के विचारों पर ‘‘त्रिवेणी संगम’’ थीम पर होगा, क्योंकि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ हमेशा अहिंसा, सामाजिक समरसता एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक संसाधनों के पहुंच के विचारों की हितैषी रही है।


राष्ट्र रत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त के त्याग के कारण यह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तत्कालीन भारत में एक स्ववित्तपोषित संस्था के रूप में खड़ी हुई। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडर जी के विचारों पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी होगा। दीक्षांत समारोह में स्नातक के 07 (02 छात्र एवं 05 छात्राएं) एवं स्नातकोत्तर के 09 (03 छात्र एवं 06 छात्राएं) पाठ्यक्रम में गोल्ड मेडल मिलेगा। 02 उत्कृष्ट खिलड़ी (सौरभ कुमार यादव- किक बॉक्सिंग एवं आकांक्षा वर्मा- कराटे) को मेडल दिया जायेगा।







