चकिया: दो ग्राहक संग कोतवाली पुलिस ने 5 को धरदबोचा, 2 लाख का किया बरामद……. अलीगढ़ से आकर दिल्ली ले जाता था, वहां बेचता था, CO ने बताया कि हफ्ते भर में पुलिस की यह दूसरी सफलता है, दो बाइक भी किया बरामद

चकिया, चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण में कोतवाल अतुल कुमार प्रजापति द्वारा गठित टीम ने दिनांक शनिवार को को वनभीषमपुर तिराहा दो मोटर साइकिल से दो बोरी में रखे कुल 05 बण्डल अवैध गांजा (कुल 10 किलो 351 ग्राम) बरामद किया।






